संदेश

Translate

बसंत पंचमी (BASANT PANCHAMI)

चित्र
🌻बसंत पंचमी 🌻 Image by  Amit Karkare  from  Pixabay बसंत पंचमी हिन्दुओं का पवित्र त्यौहार है। यह त्यौहार ऋतुराज बसंत के आगमन पर हर साल माघ माह के शुकल पक्ष की पंचमी  को मनाया जाता है। बसंत को ऋतुओं का राजा कहा जाता है क्योंकि इस समय मौसम बहुत सुहावना होता है। मौसम की इस ऋतु में चारों तरफ़ हरियाली ही हरियाली दिखाई देती है। प्रकृति फूलों  की रंग-बिरंगी आभा से सुशोभित खुशहाली का सन्देश देती है। प्रकृति का यह मनोहर दृश्य ऋतुराज बसंत के आगमन पर सर्वत्र दिखाई देता है। इस समय सरसों के पीले फूलों से सजे खेत धरती पर अद्भुत सौन्दर्य का सृजन करते है। बसंत का अर्थ कहीं न कहीं रंग से जुड़ा प्रतीत होता है। वास्तव में बसंत का अभिप्राय  पीले व केसरी रंग से है और पंचमी यानि तिथि से है । इस तरह बसंत पंचमी प्रकृति के बसंती स्वरूप का गुणगान  है जो प्रकृति को अदभुत सौंदर्य प्रदान करता है।  बसंत पंचमी और माता सरस्वती का पूजन  बसंत पंचमी / वसंत पंचमी  के दिन माँ सरस्वती की आराधना की जाती है। माँ सरस्वती बुद्धि, विद्या, ज्ञान और  संगीत की देवी है, इसलिए इस दिन इन की पूजा अर्चना कर भक्त लोग उनसे अच्छी बुद्ध

लोहड़ी, मकर संक्रांति और पोंगल

चित्र
🌞लोहड़ी, मकर संक्रांति और पोंगल 🌞 भारत त्यौहारों का देश है। पूरे वर्ष में यहाँ कई प्रकार के त्यौहार मनाये जाते हैं। जैसा की आप जानते हैं की भारत एक कृषि प्रधान देश हैं और कई त्यौहार केवल कृषि से  सम्बंधित है। जिसके  कारण  फसलों  की कटाई पर पूरे भारत में  कई त्यौहार मनाये जाते है। जनवरी माह को यदि त्यौहारों का संगम कहा जाए तो अतिशयोक्ति  नहीं होगी।  वास्तव में हर्ष और उल्लास के प्रतीक यह पर्व जीवन में एक नए जोश का संचार करते है। लोहड़ी का पर्व और उसका महत्त्व  Photo by  Deepika pal  from  Pexels जनवरी त्यौहारों की श्रृंखला के लिए प्रसिद्ध है जो लगभग उसी दिन आते है या फिर मात्र एक दिन  के अंतराल  पर मनाये जाते  हैं। इस श्रृंखला की शुरुआत लोहड़ी के पर्व से होती है। यह पर्व  उत्तरी भारत मुखयतः पंजाब क्षेत्र में  बड़े धूम धाम से मनाया जाता है। यह त्यौहार आमतौर पर हर वर्ष १३ (तेरह)जनवरी को मनाया जाता है। दरअसल यह त्योहार फसल की कटाई पर मनाया जाने वाला त्यौहार है।   आमतौर पर यह पंजाब का एक लोक पर्व है जिसे  पंजाब और पूरे उत्तर भारत में बहुत धूम-धाम से मनाया जाता है। विशेष रूप से नव विवाहित जोड़