संदेश

फ़रवरी, 2020 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

Translate

🕉 महाशिवरात्रि पर्व 🕉

चित्र
  ॐ नीलकण्ठाय नमः   🕉 महाशिवरात्रि पर्व  🕉 Image by  Nikhil Mishra  from  Pixabay   महाशिवरात्रि का पर्व माता पार्वती और देवादि देव महादेव के विवाह उत्सव का प्रतीक है। इस पर्व के विषय में बताने से पहले हमें परमात्मा शिव के बारे में जानने की  आवश्यकता है।  शिव कौन है ? सत्यम शिवम् सुंदरम "सत्यम-शिवम-सुंदरम" से तात्पर्य "सत्य-ईश्वर-सौंदर्य " से है। शिव का अर्थ -कल्याणकारी,ज्योतिस्वरूप परमपिता से है, क्योंकि शिव समस्त सृष्टि के पालनहार हैं, इसलिए वह कल्याणकारी है। जीवन परमपिता परमात्मा का दिया हुआ,अमूल्य उपहार है। जीवन को "सत्य-चेतना-आनंद" के रूप में अनुभव किया जाता है। सृष्टि पर जनम-मरण एक मात्रा सत्य है, शिव ही सबके पालनहार है, उनकी रचित यह रचना अति मनोहर है। हो निर्विकार तथापि तुम हो भक्तवत्सल सर्वदा। हो तुम निरीह तथापि अद्भुत सृष्टि रचते हो सदा। (हे ईश्वर आप विकार हीन होते हुए भी भक्तो से स्नेह करने वाले हो। इच्छा एवं तृष्णा रहित होते हुये भी आपने इस अद्भुत सृष्टि की रचना की। ) जिस प्रकार बीज से किसी वृक्ष की उत्पत्ति होती है उसी प्रकार परमात्मा

कोरोनावायरस (2019 nCoV)

चित्र
🤧कोरोनावायरस  (2019 nCoV) 🤧 कोरोनावायरस (2019 nCoV) एक प्रकार का नया वायरस  है जो सामान्य सर्दी से लेकर गंभीर बीमारियों जैसे  (MERS-CoV) और (SARS-CoV) का कारण बनता है। यह सभी बीमारियाँ किसी न किसी प्रकार के कोरोनावायरस से सम्बंधित है जो कि हमारे शरीर के ऊपरी और निचली  श्वसन प्रणाली (RESPIRATORY SYSTEM)   को प्रभावित करती है। कोरोनावायरस नाम लैटिन शब्द   कोरोना से लिया गया है, जिसका अर्थ होता है मुकुट या प्रभामंडल, जो वायरस के कणों की विशेषता   को   दर्शाता   है। कोरोना वायरस (2019-nCoV) एक नये वायरस का प्रकार  है जो पहले मनुष्यों में नहीं पाया गया।  कोरोना वायरस ज़ूनोटिक (ZOONOTIC) है अथार्त  यह पशुओं  से मनुष्यों  में फैला है। इसके आलावा यह मनुष्यों के द्वारा भी मनुष्यों  में फैल सकता है। कोरोना वायरस के अन्य प्रकार जो पशुओं  से मनुष्यों  में हस्तांतरित हुए।  (MERS-CoV) : यह वायरस एक प्रकार के ऊँट (DROMEDARY CAMELS) से मनुष्यों में आया है।   (SARS-CoV) : यह वायरस एक प्रकार की बिल्ली (CIVET CATS) से मनुष्यों में आया है।   कोरोनावायरस  (2019 nCoV) कैसे मनुष्यों में फैला, दुनियाभर