ऐलीअन बनता मानव
ऐलीअन ऐलीअन (Alien) से तात्पर्य बाह्य अंतरिक्ष से आया प्राणी से है । हमारी कल्पना ने उसे कई रूप रंग दिए हैं, परंतु उसके अस्तित्व पर विभिन्न पक्षों के अपने-अपने तर्क है । कुछ उनके अस्तित्व को बिल्कुल नाकारते हैं , वहीं दूसरी और कुछ लोग उन्हें देखने का दावा करते हैं । पता नहीं सच्चाई क्या है, परंतु हमारा विषय इस से हटकर है। मेरा यह लेख एक ऐसे विषय के बारे मे आप का ध्यान आकर्षित कराता है, जो हमारे बीच बहुत से बाह्य प्राणियों का स्वरूप साकार कर रहा है । चलिए जानते है उस बारे मे - आज के डिजिटल युग मे मनुष्य का स्वरूप कुछ इस तरह बदल रहा है, मानो प्रतीत होता है जैसे ऐलीअन हमारे बीच मे घूम रहे है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है, मोबाईल धारक बड़े-बड़े हेड्फोन के साथ। मोबाईल के साथ बड़े-बड़े हेड्फोन पहने लोग ऐसे प्रतीत होते है जैसे कि ऐलीअन हमारे बीच ही घूम रहे हों। वास्तव मे देखा जाए तो यह बहुत हद तक ठीक भी है। आजकल अधिकतर लोगों अपने मोबाईल मे ही व्यस्त रहते हैं । उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता आस-पास क्या हो रहा है, सभी लोगों अपने -अपने यंत्रों मे व्यस्त न...